फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिवदीप हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गुरसंडी गांव में पांच दिन पहले गोली मारकर युवक की हत्या किए जाने के मामले में चौथे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को सुबह भटौली पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पांचवां आरोपी अभी भी फरार है। वही मुख्य आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को दो पक्षों में दान पेटिका के विवाद में गोली मारकर शिवदीप उर्फ सवन की हत्या कर दी गई थी। शिवदीप के पिता कृपाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने त्रिनयन दुबे, उसके भाई त्रियंक उर्फ दीपू दुबे, अंकुर दुबे, बजरंग लाल दुबे व अंबुज दुबे निवासी दुबे पचेर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को अंकुर दुबे, बजरंग लाल दुबे व अंबुज दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके पास से असलहा भी बरामद किया गया। इस मामले में फरार त्रियंक उर्फ दीपू दुबे को मुखबिर की सूचना पर देहात कोतवाल अजय सेठ ने शनिवार की सुबह भटौली पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि चौथे आरोपी दीपू को पकड़ा गया है। जल्दी ही मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें