फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में शनिवार को अधिकारियों ने बैठक कर गुरु पूर्णिमा पर जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर वाहनों की पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में रणनीति तय की गई। एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल की मौजूदगी में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने बताया कि बैठक में यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिये बैरियर, छोटे बड़े वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह-जगह पार्किंग के साथ ही रूट डायवर्जन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आश्रम एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुरुष व महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा आश्रम में आने वाली भीड़ व अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। बैठक में चुनार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजपति बैस, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग सतीश सिंह, अवर अभियंता विद्युत निगम पंचधारी सिंह, सक्तेशगढ़ चौकी इंचार्ज अनिल विश्वकर्मा, वन क्षेत्राधिकारी एसपी ओझा, वन दरोगा विनीत कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी अहरौरा नवनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें