फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

Wed, 24 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
नाव ही यातायात का जर‌िया
विज्ञापन
 बाढ़ से जिले के सौ से अधिक गांव पानी से घिर गए हैं।   उनका संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। वहां नावें चलाई जा रही हैं और जिनके घरों में पानी घुस गया है उनकेे वाशिंदों को बाहर निकाल कर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। आयुक्त , जिलाधिकारी और सीडीओ खुद जाकर लोगों से बात कर उन्हें राहत पहुंचाने का काम करा रहे हैं।  इलाहाबाद से मिर्जापुर का संपर्क कट गया है जबकि बनारस आने-जाने का एक ही मार्ग बचा है।
विज्ञापन



लगातार बढ़ रहे गंगा के  जलस्तर के चलते जिले के सौं से अधिक गांव पानी से पूरी तरह से घिर गए हैं। इससे इनका संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरहसे टूट गया है। घरों में पानी भरने पर ग्रामीण अपने मकान के छतों पर डेरा डाले हुए हैं। प्रभावित गांवों में नाव के माध्यम से लोग जा रहे हैं। जिले में कुल 138 छोटी बड़ी नावें, गंगा किनारे चार स्टीमर और तीन मोटरबोट चलाई जा रही हैं। छानबे ब्लाक में गैपूरा रामपुरघाट मार्ग, गैपूरा विजयपुर,  लालगंज मार्ग, जंगीरोड देवरी मार्ग, जंगीरोड विरोही, अगरीसरपत्ती महुवारी, अकोढ़ी बबुरा आदि मार्ग का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। अकोढ़ी-बबुरा मार्ग पर तो आठ फुट पानी  आ गया है। भटवेरा डेरवा मार्ग पूरी तरह से बंद है।


 देवरी, अकोढ़ी, चौकठ, बबुरा के चारों ओर पानी भरने से दूसरे गांवों से संपर्क टूूट गया है। इसके अलावा चेहरा, काशीसरपत्ती, महड़ौरा, हरगढ़, डंगहर, जोपा, आदि गांवों में पानी भर गया है। सीखड़ संवाददाता के अनुसार पिपराही, धन्नूपुर, विदापुर, धनैता, डोमनपुर, ,खैरा, हासीपुर, छीटकपुर, छुलहा, प्रेमापुर, रामगढ़, मंगरहा, चुरामनपुर, मझवंा परास, मुंडीपुर, घमही आदि गांवों के सभी रास्ते बंद हो गए हैं।
विज्ञापन



विंध्याचल संवाददाता के अनुसार विंध्याचल से कंतित मार्ग, सगरा कांशीराम आवास मार्ग, इलाहाबाद मिर्जापुर मार्ग पर पानी आ गया है। गोसाईपुरवा में नाव चल रही है। चेतगंज संवाददाता के अनुसार कोन ब्लाक का हरिसिंगपुर व मल्लेपुर गांव में पानी भरने से इसका संपर्क मार्ग से संपर्क टूट गया है। चील्ह संवाददाता के अनुसार बल्लीपरवा, बलुआ, देवपरवा, आदि गांवों में पानी भरने से संपर्क टूट गया है। औराई से कंपनी घाट मार्ग पूरी तरह से डूब गया है। कछवां के अनुसार क्षेत्र के बजरडीहा जलालपुर, सबेसर जलालपुर, पसियाही जलालपुर, पिपराही जलालपुर, गेगराव भटयारी, शिवरानी आंवा गांवों का सपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें