फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने सायरर माता की मूर्ति को जमीन पर पटक दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मंदिर के मालिक ने तत्काल पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ आरक्षी अनीस खां व चालक विजय कुमार बिंद ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। दूसरी मूर्ति की स्थापना की बात पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के खैरा गांव निवासी दशरथ यादव ने मंदिर बनवाया है। इसमें शायर माता की मूर्ति स्थापित है। शनिवार की सुबह गांव का ही एक व्यक्ति पहुंचा और माता की मूर्ति को पटक दिया। यह जानकारी होते ही लोग आक्रोशित हो गए। दशरथ यादव ने घटना की जानकारी 112 पीआरवी व जिगना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। हालांकि युवक ने पुलिस के सामने अपने कएि पर पछतावा व्यक्त किया। थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने दूसरी मूर्ति मंगवाई गई है। विधिविधान से स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें