फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय योगासन : मिर्जापुर ने 15 मेडल जीतकर लहराया परचम

विज्ञापन
कानपुर में आयोजित प्रदेशीय योगासन में दो गोल्ड मेडल के साथ मिर्जापुर की आरती, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
अदलहाट। कानपुर में चार अक्टूबर को हुए 6वें राज्यस्तरीय योगासन चैंपियनशिप में मिर्जापुर ने सात स्वर्ण, सात रजत व एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में नाम रोशन किया है। नरायनपुर विकास खंड के सहसपुरा गांव निवासी आरती सिंह ने दो स्वर्ण जीता। जिले से 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने-अपने वर्ग में पदक जीते।
विज्ञापन

चुनार के सहसपुरा गांव के किसान इंद्रदेव सिंह की बेटी आरती मास्टर वर्ग में दो इवेंट ट्रेडिशनल योगासन व आर्टिस्टिक सिंगल में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में विजेता बनी। इसके पहले आरती ने साल 2019 में वाराणसी में हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा साल 2020-21 में कांस्य पदक जीता था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 14 लोगों ने प्रतिभाग कर सभी ने अपने-अपने वर्ग में पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेताओं में आरती सिंह (दो स्वर्ण) के साथ आशिका, परी बिंद, प्रियम बिंद, शिवराज बिंद, बहादुर बिंद ने स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक आरूही बिंद, पूनम बिंद, अंशु बिंद, वेदांसी बिंद, राजलक्ष्मी गौतम, अजीत बिंद, आनंद बिंद व कंस्य पदक प्रीति बिंद ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें