फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है सरकार'

Thu, 08 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
जीडी बिनानी कॉलेज में समारोह में उपस्थित छात्रा छात्राएं ।
विज्ञापन
भरुहना स्थित जीडी बिनानी कॉलेज में छात्रसंघ उद्घाटन और वार्षिक समारोह का आयोजन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। खासकर युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार अवसर उपलब्ध करा रही है, इसके लिए योजना संचालित कर रही है। नवयुवक सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और लोगों को प्रेरित करें। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करना चाहती है। नौजवान शिक्षा के साथ ही रचनात्मक कार्य पर ध्यान दें और स्वावलंबी बने। विशिष्ट अतिथि व मत्स्य निगम अध्यक्ष गुलाबचंद्र यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं अनुशासन में रह कर शिक्षा प्रदान करें। जिससे वह जीवन में सफलता अर्जित कर सकें। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने छात्र-छात्राओं को देश व प्रदेश की उन्नति में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार के निर्माण में युवाओें की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सरकार युवाओं की बेहतरी के लिए नित नए काम कर रही है। अध्यक्षता प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल और संचालन डा. ध्रुवजी पांडेय ने किया। इस दौरान डा. सच्चिदानंद तिवारी, अध्यक्ष श्यामअचल यादव, संदीप मौर्य, रवि कुमार, विशाल केसरी, प्रवीण , अजय यादव, राकेश यादव, बंटी अंसारी, साहिल, अनुज दूबे, शिवपाल सिंह, सतीश सिंह, प्रिंस सिंह, राजू, हर्ष पांडेय, कंचन त्रिपाठी, रिमझिम सिंह, आरती, पूजा, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें