फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राम-सुग्रीव मित्रता और लंका दहन का मंचन

विज्ञापन
बरैनी में धनुषयज्ञ में मंचासीन देश विदेश के राजा।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
जिगना। सरस्वती रामलीला समिति सिहौली में सातवें दिन राम-सुग्रीव मित्रता, सीता की खोज और लंका दहन का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मंचन में हनुमान राम और लक्ष्मण को सुग्रीव से मिलाते हैं। अग्नि को साक्षी मानकर दोनों की मित्रता होती है। इसके बाद राम बालि का वध कर सुग्रीव को राज्य सौंपते हैं। सीता की खोज में हनुमान समुद्र लांघकर लंका पहुंचते हैं और अशोक वाटिका में सीता को राम की मुद्रिका देते हैं।
रावण के आदेश पर हनुमान की पूंछ में आग लगाई जाती है, इससे वह लंका ही जला देते हैं।
हनुमान की भूमिका विजय शंकर पांडेय, रावण की विनोद दुबे, राम की शौर्य दुबे, लक्ष्मण की छोटू मिश्रा और सीता की राहुल तिवारी ने निभाई। इस दौरान अमरेश चंद दुबे, राजन दुबे, विनय दुबे, शोभनाथ मुखिया दुबे और आनंद पुजारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें