फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सपा कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने वालों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा भाजपा सरकार में दलित सुरक्षित नहीं हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन पर हमला सरकार की साजिश है। इस सरकार में दलित व पिछड़े सुरक्षित नहीं है। कहा कि हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ये बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के संविधान और प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। पीडीए समाज आने वाले 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह पटेल, आशीष यादव, अशोक यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, राजेश भारती, रंजीत फौजी, अरशद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें