फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दिन में तेज धूप से लोग बेहाल, शाम को हवा से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप से लोग बेहाल रहे तो शाम को हवा ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। दोपहर में आसमान में कहीं-कहीं छिटपुट बादल जरुर दिखे लेकिन तेज धूप के चलते बेअसर रहा। बिजली की लगातार आवाजाही के कारण ऑफिस व प्रतिष्ठनों में लोग पसीने से सराबोर रहे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 38 और 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। एक डिग्री तापमान नीचे होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम पांच बजे के बाद हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें