फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छवि सुधारने के लिए कर रही नाटक

Sat, 07 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
गोपाल टंडन
विज्ञापन

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी धाम में शुक्रवार  शाम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी टंडन ने मत्था टेका। बाद में होटल गायत्री में पत्रकार वार्ता के ने कहा कि मां विंध्यवासिनी व जनता के आशीर्वाद से हम अच्छी सरकार बनाने की तरफ अग्रसर हैं।  
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी मुख्यमंत्री की छवि को सुधारने के लिए काफी बड़ा नाटक कर रही है तथा प्रदेश की जनता का ध्यान भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। 
सपा के शासनकाल में सबसे ज्यादा पुलिस पर हमले एवं महिला उत्पीड़न के सबसे अधिक मामले हुए।

अपराधों से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पिछली दोनों सरकारों का कुशासन से त्रस्त जनता भाजपा की सरकार चाहती है। इस बार पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनेगी। परिवर्तन यात्राओं को प्राप्त  जनसमर्थन यह जाहिर हो चुका है। नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, संजय यादव, संतोष गोयल, सुशील विश्वकर्मा, हर्षित खत्री, संजय यादव, संतोष गोयल, कुमार गौरव, ओपी सिंह, मोहित मिश्र साथ रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें