फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सपा ने लगाया भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पहुंचे ​शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव । स्रोत- सपा
विज्ञापन
मिर्जापुर। वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक बुलाने के लिए सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में हंगामा हुआ। वाराणसी खंड के शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित से शिक्षकों की बैठक बुलाने का कारण पूछा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बैठक के जरिये शिक्षकों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, डीआईओएस ने बैठक बुलाने के पीछे चुनाव संबंधी कमियों के बारे में जानकारी देने की बात कही।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने वित्तविहीन शिक्षकों को फोन के माध्यम से चुनाव संबंधी कुछ कमियों के बारे में जानकारी देने के लिए बैठक में बुलाई थी। इसकी जानकारी मिलने पर मिर्जापुर में चुनाव प्रचार कर रहे सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पहुंच गए। लाल बिहारी यादव ने पत्रकारों को बताया कि डीआईओएस से पूछा गया कि शिक्षकों की बैठक किसके निर्देश पर बुलाई गई है। इस पर डीआईओएस ने चुनाव संबंधी कुछ त्रुटियों को समझाने के लिए बैठक आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों पर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि शिक्षक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोकतंत्र के खिलाफ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उनके साथ सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव, गुलाबचंद यादव, आशीष यादव, अभय यादव, राजेश भारती, सुरेंद्र सिंह पटेल, आदर्श यादव, झल्लू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें