फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी कैलाश ने कराया नामांकन

Fri, 10 Feb 2017 12:55 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामाकंन करते सपा नगर प्रत्याशी कैलाश चौरसिया । - फोटो : mrzapur
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए जिले के पांच विधानसभा सीटों पर नामांकन गुरुवार से शुरु हुआ। पांच से महज एक प्रत्याशी सपा-कांग्रेस गठबंधन के कैलाश चौरसिया ने जुलूस के साथ पहुंच कर नामांकन किया। जबकि अधिकारी दिनभ्‍ार अपने कक्षों में बैठे प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। उधर, सुरक्षा को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। नामांकन को लेकर गुरुवार को काफी गहमा-गहमी रही।  वर्तमान विधायक और बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया के नामांकन करने को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन काफी सर्तक था। नामांकन के दौरान समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अंदर जाने को लेकर समर्थकों और पुलिस में तीखी नोकझोंक भी हुई, हालांकि उन्होंने पांच समर्थको संग नामांकन पत्र दाखिल किया। एआरओ व नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश, एआरओ तहसीलदार सदर आरपी सिंह और बीडीओ सिटी घनश्याम प्रसाद ने नामांकन कराया। नामांकन के दौरान जिलाध्याक्ष आशीष यादव, अरविंद श्रीवास्तव, मुन्नी यादव, राजेश जोशी, प्रभात पटेल आदि मौजूद रहे। जबकि जुलूस में ओमप्रकाश चौरसिया, राजेश चौरसिया, संजय चौरसिया, लक्ष्मण उमर, नसीम कुरैशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, ललितेशपति त्रिपाठी, दीपचंद्र जैन, स्वामी प्रसाद दूबे, मुश्ताक अहमद समेत हजारों की तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


वहीं, नामांकन जुलूस में मड़िहान से कांग्रेस विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के अलावा कोई बड़ा नेता नहीं दिखा। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता सिर पर लाल समाजवादी टोपी और हाथ में पंजा वाला तिरंगा झंडा लेकर लहरा रहे थे। उधर, नामांकन के पहले दिन अधिकारी अपने कक्षों में प्रत्याशियों का दिन भर इंतजार करते रहे। लेकिन मात्र एक ही प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचा। हालांकि कलेक्ट्रेट में दिनभर नामांकन को लेकर गहमा गहमी का दौर रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें