लायंस स्कूल में स्नेहा मिश्रा, क्लास 12, 98 अंक आने पर खुशी से मिठाई खिलाते माता पिता। संवाद
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। सीबीएसई ने शुक्रवार को 12 वीं का परिणाम घोषित कर दिया। अधिकांश विद्यालयों में बालिकाओं ने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया। लायंस स्कूल की स्नेहा मिश्रा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल की दीपशिखा पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसएन पब्लिक स्कूल में आकांक्षा अग्रहरि ने 97. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तो डैफोडिल्स में मुस्कान पांडेय ने 97. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टाप किया। हालांकि रिजल्ट की घोषणा में थोड़ी देर हुई लेकिन परिणाम अच्छा रहा। लगभग सभी बच्चों व अभिभावकों ने कहा कि रिजल्ट अच्छा है। उनकी उम्मीद से बेहतर है।
लायंस स्कूल की स्नेहा मिश्रा के साथ ही इसी विद्यालय के विनीत मौर्य ने 97.8 तथा अभिश्री बिष्ट के साथ पालिनी जायसवाल ने 97.6 अंक प्राप्त किए। वर्धमान विद्यालय के अमन तिवारी ने भी 97. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की मुस्कान पांडेय 97. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टापर बनी। मुस्कान बायो ग्रुप से थी। वर्धमान स्कूल के नीलांशू द्विवेदी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं साक्षी मौर्या ने 96. 8 प्रतिशत अंक हासिल किया। गणित विषय से डैफोडिल्स के श्रेयांश दुबे, सौम्या, रीना यादव व आस्था सिंह ने 95. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार सेमफोर्ड स्कूल की आस्था सिंह ने 95. 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जुहान अली ने 94. 4, इशित खत्री व दिव्यांशु पांडेय ने 93. 40 प्रतिशत अंक हासिल किया।एसएन पब्लिक स्कूल की आकांशा अग्रहरि ने 97. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टाप किया। शुभम दुबे 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे व अर्चिता अग्रहरि 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल की दिव्यानी पांडेय ने 96. 6 तथा रितिका अग्रहरि ने 96. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।