फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में करंट से सोनभद्र निवासी मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में लापरवाही के चलते सोमवार सुबह करंट लगने से झुलसकर एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक मूलरूप से सोनभद्र का रहने वाला था। श्रमिक की मौत के बाद वहां कार्य करा रहे लोगों ने मामले को दबाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का कोई नया मामला नहीं है। एक वर्ष पूर्व यहां पानी इकट्ठा करने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर एक छात्र की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में निमार्ण कार्य चल रहा है। 20 से 25 श्रमिक सोमवार की सुबह कार्य कर रहे थे। इस दौरान सोनभद्र के शाहगंज निवासी 25 वर्षीय कांता पुत्र बच्चेलाल भी कार्य कर रहा था। परिसर में बिजली का तार फैला हुआ था। बारिश होने के बाद भी परिसर में फैले बिजली के तार को नहीं हटाया गया। बिजली के कटे तार से सरिया में करंट प्रवाहित होने लगा। इससे श्रमिक कांता जब सरिया को पकड़े तो करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने पर साथ काम कर रहे श्रमिकों ने उसे किसी तरह से छोड़ाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी कार्य करा रहे लोग मजदूरों की मदद से उसे मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी सुधीर कुुमार और शहर कोतवाल रविंद्र कुुमार यादव मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। निर्माण कार्य करा रहे लोग मुआवजा आदि देकर मामले में सुलह की कोशिश में लगे रहे। वहीं कार्य करा रहे ठेकेदार अखिलेश को इस बात की जानकारी ही नहीं है। फोन पर उनसे बात करने पर पता चला कि वह छुट्टी पर घर आए हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि मुआवजे को लेकर निर्माण कार्य कराने वाले और परिजन से सुलह की कोशिश हो रही है। परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें