फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: जमीन बेचने से इनकार करने पर पुत्र ने पिता को मार डाला, बचाने आए भाई को भी पीटा

Sun, 14 Nov 2021 06:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी । आरोप है कि बेटा अपने पिता पर जमीन बेचने का दबाव डाल रहा था। इससे पहले भी वह जमीन बिकवाकर अपने लिए ट्रैक्टर खरीदवा चुका था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार रात बेटे ने जमीन विवाद में पिता की लाटी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में जमीन बेचने से इनकार करने पर शनिवार की रात युवक ने लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए भाइयों को भी पीट दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


घर वालों और पुलिस के अनुसार, ग्राम सभा गढ़वा के चिकसी मौजा निवासी अवध नारायण (35) शनिवार की रात लगभग 10 बजे अपने पिता भगवान कोल (78) पर दो बीघा जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन, भगवान के बाकी तीन पुुुत्रों ने जमीन बेचने का विरोध किया। इस पर भगवान कोल ने भी जमीन बेचने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि इस पर अवध नारायण ने लाठी से पिता की पिटाई कर दी। छोटा भाई विजयी पिता को बचाने के लिए दौड़ा तो अवध नारायण ने उस पर भी हमला कर दिया। घायल भगवान को परिजन रात में ही मड़िहान सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी दो बीघे जमीन बेचकर पिता ने अवध नारायण को ट्रैक्टर दिलाया था। उसी ट्रैक्टर का क़िस्त जमा करने के लिए अवध दो बीघे जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। सूचना पर मड़िहान थाने की पुलिस पहुंच गई। सीओ नक्सल अजय कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि आरोपी अवध नारायण कोल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें