फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टोल टैक्स घोटाले में एसआईटी ने 12 से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के अतरैला स्थित शिवगुलाम टोल प्लाजा पर हुए करीब 120 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच चल रही है। इस मामले में एसआईटी अब तक 12 कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ उनके बयान भी दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन


एसटीएफ की लखनऊ की टीम ने जनवरी में अतरैला शिवगुलाम टोल प्लाजा पर छापा मारकर घोटाले का खुलासा किया था। मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उस समय टोल टैक्स वसूली की जिम्मेदारी संभालने वाली शिवा बिल्डटेक कंपनी के मालिक को पुलिस नहीं पकड़ सकी थी। पिछले महीने उन्होंने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत प्राप्त कर ली थी।
अब पुलिस उनके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। नेतृत्व सीओ लालगंज अशोक सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी इसकी जांच कर रही है। विवेचना अधिकारी व जिगना थाना प्रभारी अभय सिंह ने जानकारी दी कि टोल टैक्स घोटाले में एसआईटी 12 कर्मचारियों से पूछताछ़ कर चुकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें