फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 बसों में बहनों को मिले नि:शुल्क यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। प्रदेश सरकार ने 24 घंटे के लिए यह आदेश दिया है। इस दरमियान महिलाएं पूरे प्रदेश में कहीं भी नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। पिछले कई वर्षों से प्रदेश सरकार रक्षाबंधन के लिए महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा का ऐलान करती चली आ रही है।
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का आदेश है। रक्षाबंधन पर्व 22 अगस्त रविवार को है। 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। जिले में 58 निगम की और 10 अनुबंधित बसें है। कुल 68 बसों नि:शुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। जिले से प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मध्य प्रदेश के लिए बस सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें