फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साहब, पत्नी को कैंसर है, कर्ज माफ कराइए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। साहब, पत्नी शकुंतला सिंह को कैंसर है। पत्नी ने मार्च 2022 में इंडियन बैंक से 1.20 लाख रुपये लोन लिया था। कई किश्त जमा करने के बाद बैंक में 70815 रुपये बकाया दिखाया जा रहा है, जो गलत है। वह कर्ज और ब्याज लौटने में असमर्थ है। इसलिए माफ करा दीजिए। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक वृद्ध की इस फरियाद पर जिला जज अरविंद मिश्रा द्वितीय ने बैंक को उसका कर्ज और ब्याज माफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के बाद जिला जज इंडियन बैंक के स्टाल पर पहुंचे जनपद न्यायाधीश ने दो लोगों को ब्याज माफ कराकर 10 हजार रुपये मूलधन को भी कम कराया। वहीं, लोक अदालत में 41490 मुकदमों का निपटारा किया गया और 8.48 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, मृतकों व घायलों के परिजनों को 2.85 करोड़ रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। जनपद न्यायाधीश अरविंद मिश्रा द्वितीय, अपर जनपद न्यायाधीश संतोष कुमार गौतम, विनय आर्या ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जनपद न्यायाधीश ने चार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला ने 29 वैवाहिक मामलों, पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण सत्य प्रकाश ने 42 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निपटारा कर 2 करोड़ 77 लाख 64 हजार रुपये प्रतिकर दिलाया।
अपर जनपद न्यायाधीश तृतीय संतोष कुमार गौतम ने 33, अपर जिला जज विनय आर्या ने 438 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट चंद्रगुप्त यादव ने दो, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह ने 1582 मुकदमों का निस्तारण किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह ने 468 मुकदमों, अपर सिविल जज ललिता यादव ने 244 मुकदमों, सिविल जज अंजुम सैफी ने 147 मुकदमे निपटाए। सिविल जज चुनार संद्यमित्रा ने आठ, ग्राम न्यायालय मड़िहान प्रीति ने 72 मुकदमों, ग्राम न्यायालय लालगंज जीनत परवीन ने 118 मुकदमों का निस्तारण किया। इस अवसर पर एडीजे प्रथम बलजोर सिंह, बद्री विशाल, रंजीत कुमार, जय प्रकाश, ओम प्रकाश, सतीश यादव, ओम प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन


..........................................

राजस्व के 29074 मामलों का हुआ निपटारा
मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारियों, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के न्यायालयो, चकबंदी अदालतों में कुल 29074 मामलों का निस्तारण किया गया। नगरपालिका परिषद ने 1980 मुकदमों का निस्तारण किया। विद्युत विभाग के 107 प्री-लिटिगेश मामलों, ई-चालान यातायात के 3680 चालानो का निस्तारण हुआ। 11 लाख 72 हजार रुपये ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया। सहायक श्रमायुक्त ने आठ, मुख्य चिकित्साधिकारी ने 3255 प्रीलिटिगेशन चिकित्सीय प्रकरणों का निस्तारण किया। आरटीओ विभाग से 2675 चालानो, बीएसएनएल ने छह बिलों को निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें