फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साढ़े छह क्विंटल खोवा नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। होली के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खोवा मंडी और दुकानों से जांच के लिए छह नमूने लिए। वहीं, मिलावट की आशंका से साढ़े छह क्विंटल खोवा को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ मंजुला सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम चुनार पहुंची। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा व पुलिस के साथ सुबह चुनार दुर्गा जी मोड़ स्थित खोवा मंडी में आढ़तियों के दुकान की जांच पड़ताल की गई।
इस दौरान सात कारोबारियों के यहां से खोवे की गुणवत्ता में संदेह होने पर छह नमूने भरते हुए साढ़े छह क्विंटल नष्ट कराया गया। सभी कारोबारियों से कहा गया कि कई दिनों का बासी दुर्गंधयुक्त, मिल्क पावडर से बने खाद्य पदार्थ की बिक्री कदापि न करें।
विज्ञापन

खोवे की खरीद फरोख्त का विवरण रजिस्टर में जरूर दर्ज करें। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। टीम में तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह भी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें