फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नदी में डूबने से चरवाहे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। दाढ़ीराम लौरिया गांव की नदी में शुक्रवार को मवेशियों को पानी पिलाने गए चरवाहे की डूबने मौत हो गई। नदी किनारे गांव के लड़कों ने जूते और कपड़े देखकर परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दाढ़ीराम लौरियां गांव निवासी हरिशंकर तिवारी (55) शुक्रवार की दोपहर मवेशियों को पानी पिलाने नदी की तरफ गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे। गांव के कुछ लड़के नदी में नहाने गए थे। नदी किनारे जूते और कपड़े देखकर अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन नदी में तलाश करने लगे तो थोड़ी देर बाद शव मिल। घटना की सूचना मड़िहान पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें