फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम कर सोशल मीडिया पर करें शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विधानसभा निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरूकता की रूपरेखा तैयार करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में स्वीप की बैठक हुई। सीडीओ ने कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से आपस में समन्वय स्थापित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाय। कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाना है। अभी से तैयारियां विभाग कोविड-नियमो को देखते हुए कर लें।
विज्ञापन

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर विभाग अभी से तैयारियां पूरी कर लें। मतदाता दिवस पर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी, प्रतियोगितायें, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में भी ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन हो। कहा कि अधिकारी अपने कार्यालयों में मतदाता जागरूकता के संबंध में शपथ ग्रहण व जागरूकता से संबंधित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कराते हुए वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें। सभी कार्यक्रम के आयोजन के दौरान कोरोना से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाय। युवा कल्याण अधिकारी व क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर युवक मंगल दल व खिलाड़ियों के द्वारा खेल का आयोजन कराएं। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि दिव्यांग आईकान से मतदाता जागरूकता व अधिक से अधिक लोगों के द्वारा मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने से संबंधित संदेश व गीत को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जाय। सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत व्हील चेयर व वालंटियर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाय। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, प्राचार्य केबी कालेज, जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें