फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेट दर्द, उल्टी-दस्त से सात मरीज अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात अलग-अलग गांवों के सात महिला-पुरुष पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद बीमार हो गए। परिजनों ने सभी को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। रामपुर बरहो गांव की रंजना देवी (21) को देर रात अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया। गणेशपुर की प्रेमलता (40) भी दस्त की शिकायत के चलते अस्पताल पहुंचीं। जुगनी निवासी अजीत कुमार (30) पेट दर्द से पीड़ित होकर सीएचसी में भर्ती हुए।
विज्ञापन

वहीं सेमरा बरहो की ललिता देवी (40) को पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त होने पर एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। गाजीपुर निवासी हरेंद्र कुमार यादव (28) तिलौली गांव में रिश्तेदारी में आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें