फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वसूली लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एसडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता वितरण जेपीएन सिंह ने अक्तूबर महीने में लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं कर पाने पर सोमवार को उपखंड अधिकारी सहायक अभियंता (एसडीओ) को निलंबित कर दिया। चेतावनी दी कि सभी अभियंता राजस्व वसूली लक्ष्य को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज प्रखंड के घोरावल उपखंड के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह अक्तूबर के लिए जारी लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली नहीं कर सके। राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा नहीं कर पाने पर उनको मुख्य अभियंता ने निलंबित कर दिया। इस समय शासन स्तर से वसूली की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही अधिकारियों से कहा गया है कि वे इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करें। इससे पहले भी अक्तूबर में कई अवर अभियंताओं पर कार्रवाई की गई थी और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की जद में कई और अधिकारी भी आ सकते हैं। उनको भी कार्रवाई की चेतावनी दी जा चुकी है। मुख्य अभियंता जेपीएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से बिजली आपूर्ति और उसकी तुलना में बकाये बिल की वसूली के लिए सख्त निर्देश हैं। यदि इसमें कोताही की गई तो कार्रवाई तय है। सहायक अभियंता की वसूली में प्रगति संतोषजनक नहीं थी, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया। यदि अन्य अधिकारी भी इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें