फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंडी समिति के खाद की दुकान पर एसडीएम सदर ने मारा छापा, स्टॉक में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
नवीन मंडी समिति के खाद केंद्र से उर्वरक ले जाता किसान, स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : आग बुझाने का प्र​शिक्षण लेते युवा।
विज्ञापन
मिर्जापुर। साधन सहकारी समितियों पर खाद वितरण में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बुधवार को कई केंद्रों पर छापा मारा। लालगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह और न्यायिक एसडीएम अनेक सिंह ने बरौधा साधन सहकारी समिति और ड्रमंडगंज क्षेत्र में कई दुकानों का निरीक्षण किया। यहां स्टॉक में गड़बड़ी मिली। इस पर अधिकारियों ने दुकानदारों और समिति के प्रबंधकों को फटकार लगाई और कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही। बरौधा साधन सहकारी समिति में स्टॉक में कमियां मिलने पर एडीओ कोऑपरेटिव को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने खोमर मैना और पगार साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कई केंद्रों पर अपनी निगरानी में एसडीएम ने खाद का वितरण कराया। उन्होंने बताया कि पीसीएफ के केंद्रों पर अधिक समस्या है। एसडीएम सदर पहले मंडी परिषद स्थित केंद्र पर पहुंचे। वहां किसानों की काफी भीड़ थी। कुछ किसानों ने उनसे शिकायत भी की। एसडीएम ने उनको समझाया। आधे घंटे तक अपनी निगरानी में वितरण कराया। केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। यदि कोई कालाबाजारी में पकड़ा गया तो जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें