फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कागज पर दौड़ रही कूड़ा गाड़ी, फाइलों में हो रही सफाई

विज्ञापन
सिटी ब्लाक क्षेत्र के कंतित ग्रामीण में मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सड़क के किनारे मौजूद गंदगी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर फैली गंदगी भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की मंशा पर पानी फेर रही है। लाखों रुपये खर्च करके गांवों में आरआरसी सेंटर बनाए गए हैं। जो अब शोपीस बने हैं। कूड़ा ढोने के लिए खरीदे गए वाहन पंचायत भवन या फिर ग्राम प्रधानों के दरवाजे की शोभा बढ़ा रहे हैं। हाल यह है कि कागज पर कूड़ा गाड़ी दौड़ रही है तो फाइलों में सफाई हो रही है।
विज्ञापन

छानबे, हलिया, सिटी, पहाड़ी, कोन, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, जमालपुर, राजगढ़, पटेहरा व लालगंज ब्लॉक को मिलाकर 809 ग्राम पंचायत के 654 ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर बनाए गए हैं। पंचायत राज विभाग की ओर से 495 ग्राम पंचायतों में कूड़ा घर संचालित किए जाने का दावा किया जा रहा है। ज्यादातर गांवों में खरीदे गए कूड़ा ढोने वाले वाहन या तो पंचायत भवन या फिर ग्राम प्रधानों के दरवाजे की शोभा बढ़ा रहे हैं। विंध्याचल से सटे सिटी व छानबे ब्लॉक में कंतित ग्रामीण, शिवपुर, दुहौवा की दशा सबसे अधिक खराब है। कंतित ग्रामीण में मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे उड़ रही गंदगी स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है। सीखड़ ब्लॉक क्षेत्र के तमन्न पट्टी गांव में दलित बस्ती की तरफ जाने वाले मार्ग के किनारे गंदगी फैली है। गांवों में बने आरआरसी सेंटर में आज तक कूड़ा संग्रह नहीं किया गया। सफाई कर्मचारी गांव में कभी कभार जरूर दिखते हैं सिर्फ विद्यालय की सफाई तक अपना दायित्व समझकर लौट जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल जमालपुर विकास खंड का है। शिकायत उठती है तो जिम्मेदार कार्रवाई करने की बात कर पल्ला झाड़ लेते हैं।

जमालपुर में सामुदायिक शौचालय के अभाव में राहगीरों को परेशाानी

संवाद न्यूज एजेंसी जमालपुर। बाजार में सामुदायिक शौचालय नहीं होने से बाजारवासियों और ग्राहकों को परेशानी का समाना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। स्वच्छता के नाम पर जमालपुर में लाखों रुपये खर्च किया जा चुका है। बाजार में शौचालय निर्माण की बात तो दूर है एक कूड़ेदान तक नहीं रखा गया है। एडीओ पंचायत जमालपुर पुरेंदुचंद ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। धन स्वीकृत होेने पर बाजार में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन



स्वच्छता अभियान के तहत जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। आरआरसी सेंटर चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं पर कोई शिकायत है तो इसकी जांच व मौके पर टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


- प्रेमदास, एडीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें