फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Special: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा शिव भक्तों का रेला, जलाभिषेक कर किया दर्शन पूजन

Mon, 17 Jul 2023 02:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

नगर के बरिया घाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, श्री तारकेश्वर महादेव, भोलेनाथ मंदिर भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। इसी तरह 96 क्षेत्र के बाबा बदेवरा नाथ, हलिया क्षेत्र के कोटार नाथ मंदिर व शिवपुर स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की  काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा शिव भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मंगला आरती के बाद भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन व जलाभिषेक का सिलसिला दिनभर जारी रहा। गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नान ध्यान के बाद पुरुष महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर बेलपत्र, भांग धतूर मदार पुष्प चढ़ाकर दूध व गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan Special: श्रीराम ने की थी बूढ़ेनाथ महादेव में शिवलिंग की स्थापना, वन जाते समय यहां किया था विश्राम
विज्ञापन

नगर के बरिया घाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, श्री तारकेश्वर महादेव, भोलेनाथ मंदिर भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। इसी तरह 96 क्षेत्र के बाबा बदेवरा नाथ, हलिया क्षेत्र के कोटार नाथ मंदिर व शिवपुर स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की  काफी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें