फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarva Pitru Amavasya 2023: नाराज पितरों को खुश करने का अंतिम दिन, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Sat, 14 Oct 2023 11:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

शिवपुर बाजार से रामगया घाट तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। सुुबह से दोपहर तक रामगया घाट पर भीड़ का दबाव बना रहा।
विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya 2023: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 14 अक्टूबर दिन शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या मनाई जा रही है। इसे पितृ विसर्जन अमावस्या भी कहते हैं। पितृ विसर्जन पर मिर्जापुर में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। विंध्याचल,शिवपुर स्थित रामगया घाट के साथ विभिन्न घाटों पर  पर पितरों को पिंडदान करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया। जो दोपहर तक   चलता रहा। गंगा घाट पर पहुंचे लोगों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से पिंडदान कर अपने-अपने पितरों को तर्पण किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: राशियों के अनुसार इस तरह से करें माता के स्वरूपों की पूजा, दूर होंगे दुख और दर्द
विज्ञापन

शिवपुर बाजार से रामगया घाट तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। सुुबह से दोपहर तक रामगया घाट पर भीड़ का दबाव बना रहा। मार्ग की पटरियों पर श्राद्ध करने के सामानों की दुकाने लगी रहीं। जहां से लोगों ने अपने अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीददारी की। रामगया घाट पर कई लोग परिवार के सदस्यों के सहारे पहुुंचे और गंगा में डुबकी लगा कर अपने पितरों का पिंडदान किया। पितरों को तर्पण करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। दोपहर तक विधि-विधान पूर्वक श्राद्घकर्म करने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें