फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से घायल सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर स्थित ददरा पहाड़ी बाजार के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए राजगढ़ सीएचसी लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी अशोक कुमार (42) पुत्र कृपाशंकर राजगढ़ विकास खंड के कलवारी माफी में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की रात वे बाइक से कलवारी माफी से अपने घर लौट रहे थे। रात आठ बजे के करीब मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर स्थित ददरा पहाड़ी बाजार में पहुंचे थे कि सोनभद्र की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक की चपेट में आ गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान देर रात अशोक कुमार की मौत हो गई। अशोक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अशोक कुमार से तीन बच्चे हैं। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। दो पुत्र अविवाहित हैं। थानाध्यक्ष राजगढ़ विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें