फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वेतन के लिए शिक्षकों ने किया प्राचार्य का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी काॅलेज में शनिवार को ढाई माह के बकाया वेतन के भुगतान को लेकर शिक्षकों ने प्राचार्य के कक्ष में ही उनका घेराव किया। चेतावनी दी कि 17 जनवरी तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे। जिसमें परीक्षा भी शामिल है। प्राचार्य से वार्ता के बाद घेराव समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव किया गया। प्राचार्य प्रो. एके सिंह ने कहा कि प्राधिकृत नियंत्रक को सूचना दी गई है। शीघ्र ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे और वेतन जारी किया जाएगा। शिक्षकों का कहना था कि जो भी जांच करानी हो वे कराएं, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वेतन किसी का नहीं रोका जाना चाहिए। शिक्षकों ने बताया कि प्राधिकृत नियंत्रक ने 17 जनवरी तक का समय लिया है। वे उसके पहले कार्य बहिष्कार नहीं करेंगे, लेकिन उनका विरोध जारी रहेगा। महाविद्यालय में 16 जनवरी से सेमेस्टर परीक्षाएं होनी हैं। शिक्षकों के कार्य बहिष्कार की चेतावनी से छात्र-छात्राएं भी सहमे हुए हैं। इस दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ज्योतिश्वर मिश्र, महामंत्री प्रतिमा भारतीय, पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेश ओझा, प्रो. अरविंद मिश्र, प्रो. इंदुभूषण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें