फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति खाद की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र में खाद को लेकर मारामारी मची है। इसी बीच थाना क्षेत्र के गुरखुली गांव स्थित कठिनई साधन सहकारी समिति का रविवार की रात ताला तोड़ कर चोरों ने समिति में रखी एक लाख 55 हजार 250 रुपये कीमत की 135 बोरी डीएपी खाद चुरा ली। घटना की सूचना मिलने पर पड़री पुलिस के साथ एसओजी टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

समिति के सचिव नीलम गुप्ता ने बताया की रविवार को 400 बोरी यूरिया खाद आई थी। जिसे खजांची प्रमोद राय उतरवाकर छह बजे ताला बंद कर घर चले गए। समिति के दो भंडारण कक्ष में 201 बोरी डीएपी खाद व 400 बोरी यूरिया खाद रखी गई थी। चोरो ने सोमवार की रात एक कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखा 135 बोरी डीएपी खाद उठा ले गए। चोरी हुई खाद की कीमत एक लाख 55 हजार 250 रुपये है। सचिव के अनुसार सोमवार की सुबह प्रमोद राय की सूचना पर समिति पर जाकर स्टाक का मिलान किया गया तो जुलाई माह में आई डीएपी में 201 बोरी ही मिली। इसमें से 135 बोरी ताला तोड़ कर चोर उठा ले गए। सचिव की सूचना पर पड़री पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पड़री थाने में लगातार चोरियां हो रही है। दो सप्ताह पूर्व एक बाइक और पांच से छह घरां में लगभग 10 लाख का आभूषण और नकदी चोरी हुआ था। जिसकी बरामदी नहीं हो सकी, न ही चोर पकड़े जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें