काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए धूप में जाता धावक आर्यन गुप्ता। स्रोत- धावक
मिर्जापुर। कड़ी धूप में जहां बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं राष्ट्रीय धावक आर्यन गुप्ता ने 12 घंटे 80 किमी पैदल चलकर काशी विश्वनाथ का दर्शन किया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड काजीतालाब निवासी धावक 20 वर्षीय आर्यन गुप्ता ने मंगलवार की सुबह 10 बजे मां विंध्यवासिनी धाम से अपनी यात्रा शुरू की। 12 घंटे लगातार पैदल चलते हुए वह रात 10 बजे वाराणसी के काशी विश्वनाथ पहुंचा। रात को मंदिर बंद होने के कारण वहीं रुका और सुबह दर्शन किया। मई में आर्यन ने 60 किमी दौड़कर चुनार के सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचा था।