आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने मामले की जांच असिस्टेंट कमांडेंट कानपुर को सौंपी है। उनसे पांच दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जांच में संलिप्तता की बात सामने आने पर अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आरपीएफ मिर्जापुर का प्रभार नैनी आरपीएफ के निरीक्षक अविनाश को दिया गया है। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।