अब तक नई दिल्ली और वाराणसी का गौरव बढ़ाने वाला इंडिया कारपेट एक्सपो शुक्रवार से भदोही के कारपेट मार्ट में शुभारंभ हो रहा है। अपने गृह जनपद में ही एक्सपो आयोजन से यहां के लोगों में उत्साह है। लोगों का मानना है कि यहां उन्हें घर जैसी सहूलियत के बीच इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भाग लेने का अवसर मिलने जा रहा है।
कारपेट एक्सपो की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
वैसे तो कारपेट एक्सपो कहीं भी हो हर कालीन निर्यातक अपने उच्च गुणवत्ता वाले नए नए डिजाइनों, रंगामेजी के कालीनों, दरियां, टफ्टेड कालीनों का प्रदर्शन करता है और इसकी विशेष तैयारी करता है, लेकिन इस बार भदोही में होने से लोगों को अलग ही अनुभव हो रहा है।
एक्सपो में भाग ले रहे कालीन निर्यातकों ने आने वाले खरीदार मेहमानों को लुभाने के लिए अपने अच्छे उत्पादों को प्रदर्शन के लिए चयनित किया है। अयूब रग्स से ओबैद ने कहा कि जितने भी एक्सपो होते हैं, सबसे उम्मीद होती है। भदोही कारपेट एक्सपो से भी बड़ी उम्मीद है। इसके लिए सीईपीसी के लोग निरंतर मेहनत कर रहे हैं।
भदोही में इंडिया कारपेट एक्सपो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद पुलिस गंभीर है। चार दिन तक चलने वाले एक्सपो के दौरान विश्व के 61 देशों के 373 कालीन खरीदार आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में ड्यूटी में लगाये पुलिसकर्मियों को ब्रीफ भी किया।
चार दिन के इस इवेंट में पर्याप्त पुलिस बल कारपेट मार्ट के अंदर बाहर तैनात रहेगी। इनमे लगभग 300 पुलिसकर्मी सादे वर्दी में होंगे। जिसमे से 50 विशेष ड्रेस में होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कारपेट एक्सपो मार्ट का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
पढ़ें: ज्ञानवापी में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग की मांग कोर्ट ने की खारिज, हिंदू पक्ष बोला- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे