फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में चोरी, दो स्थानों पर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोकुल गड़बड़ा गांव में चोरों ने बुधवार की रात चार मकानों में चोरी का प्रयास किया। इसमें से दो मकान से चोर चोरी करने में सफल रहे, परंतु दो मकानों में लोगों के जग जाने पर चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके। सुबह चोरी की जानकारी होने पर संबंधित लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गोकुल गड़बड़ा गांव निवासी अशोक मनी गुप्ता के कच्चे मकान में चोर सेंध लगाकर चोर करीब 10 हजार रुपये मूल्य का सामान उठा ले गए। इसके बाद कलावती के घर पर दो हजार नकद, चार लच्छा, सोने की फुलिया चोर उठा ले गए। चोरों ने सुर्यबली गुप्ता के घर पर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने सेंध लगा दिया, लेकिन चोरी के प्रयास में असफल रहे। खटपट की आवाज सुनकर परिजन जग गए। लोगों के जग जाने पर चोर भाग गए। चोरों कुछ दूर स्थित मुन्नू गुप्ता के घर के पीछे का दरवाजा खोल कर अंदर घुसने का प्रयास किया। तब तक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो चोर घर के अंदर से भाग निकले। परिजन जब सुबह सो कर उठे तो देखा घर में सामान बिखरा हुआ था। बिखरा हुआ सामान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसमें अशोक मनी गुप्ता का एक बैग घर से लगभग 100 मीटर दूर पर सिवान में मिला। चोरों ने सिवान में बैग से कपड़ा आदि सामान निकलाकर उसे फेंक दिया था। क्षेत्र में कई मकानों में चोरी की घटना और प्रयास से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें