फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध का मिर्जापुर स्टाइल: पकड़ो-पकड़ो चिल्ला रहे थे लोग, बहादुर ने दिखाई बहादुरी; इस छात्र की भी हर तरफ चर्चा

Wed, 13 Sep 2023 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख की लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। कंपनी के दो कैशियर समेत तीन अन्य को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर लूट और गार्ड की हत्या: बदमाशों से भिड़ा बहादुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर की कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास मंगलवार की दोपहर एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख रुपये लूटकर जब बदमाश भागने लगे तो लोगों ने शोर मचाया। उस दौरान उधर से गुजर रहे बहादुर ने बहादुरी दिखाई। उन्होंने अपनी बाइक से बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। इस पर बदमाशों ने उनके सिर को निशाने पर गोली चलाई, लेकिन वह बच गए। इसके बाद बदमाशों ने बहादुर की एड़ी में गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के बघरा तिवारी निवासी बहादुर लाल गोंड ने बताया कि वे अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा का ज्ञापन कलेक्ट्रेट में देने के बाद घर लौट रहे थे। गिरधर चौराहे के आगे बढ़े तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। शापिंग माल के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाश दिखे। 

उनके हाथ में राइफल थी। लोग पकड़ो-पकड़ो चिल्ला रहे थे। बदमाशों के हाथ से राइफल गिरी देखकर उन्होंने बाइक से टक्कर मारी तो उसने पिस्टल निकालकर गोली मार दी। पहली गोली उनके सिर में मारी गई, परंतु बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन

दूसरी गोली उनके दाएं पैर में लगी। इससे वे घायल हो गए। इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश अपने साथी को बैकअप दे रहे थे। लोग पास न आने पाएं, इसके लिए वे फायरिंग कर रहे थे।








 

गार्ड के पास पहुंचे छात्र की हर ओर चर्चा
शहर के मुख्य बाजार में लूट की घटना के दौरान जब लोग इधर-उधर भाग रहे थे, तब उधर से गुजर रहा गुरुनानक इंटर कॉलेज का एक छात्र रुका, साइकिल खड़ी की। फिर घायल गार्ड के पास पहुंचा। उसके सिर को अपनी गोद में ले लिया। उसकी हिम्मत देखकर वहां खड़े अन्य लोग भी मदद को आगे आए। यह सब कुछ सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसका वीडियो वायरल होने पर छात्र की शहर में चर्चा है।

 

दो साल पहले भी हुई थी घटना
नगर के अंदर लूट की यह दूसरी बड़ी घटना हुई है। दोनों घटनाओं में बैंक एक ही और कैश लेकर आने वाली वैन भी वही है। बस वारदात को अंजाम देने का तरीका बदला गया है। पिछली बार युवक बैंक से कैश भरा बैग लेकर फरार हो गए थे तो इस बार बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

 

नौ जून 2021 को नगर के बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक में रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस की वैन रुपये जमा करने आई थी। कर्मचारी एलआईसी रामबाग से 31 लाख, एलआईसी विंध्याचल से 25 लाख और बंधन बैंक से 50 लाख रुपये तीन बैगों में लेकर कैश वैन से दोपहर लगभग पौने दो बजे एक्सिस बैंक पहुंचे थे। 

 

बैंक के अंदर से 20 वर्ष से कम उम्र का युवक 50 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। इसके बाद 15 जून को पुलिस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़ियासासी गांव में दबिश देकर 35 लाख रुपये कैश तो बरामद कर लिए लेकिन बदमाश को पुलिस नहीं पकड़ सकी। 

 

इसके अलावा बाकी रुपये भी बरामद नहीं हो सके। इस बार बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर न सिर्फ 35 लाख रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया, बल्कि गार्ड की हत्या भी कर दी। जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां कई बैंकों की शाखाएं और एटीएम भी हैं। इसके अलावा कई बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान भी हैं।

 

पहली घटना होने पर बेलतर व आसपास के इलाकों, बैंकों आदि में सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए गए। इसका लाभ उठाकर बदमाश बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए। यह घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

 
विज्ञापन

व्यस्ततम मार्ग पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया
गिरधर चौराहे से बेलतर मार्ग शहर का प्रमुख और व्यस्ततम मार्ग है। इसके बाद भी बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। दो वर्ष पहले इसी स्थान पर इसी एक्सिस बैंक में लूट की घटना के बाद बैंक में कैश जमा करने आने वाली वैन और बैंक की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, परंतु इस घटना से लग रहा है कि पुलिस ने पूर्व की घटना से कोई सबक नहीं लिया। इससे नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें