फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में सड़क हादसाः पिकअप के धक्के से किशोर की मौत, ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर में पांच घायल

Wed, 09 Jun 2021 11:30 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बीती रात रफ्तार का कहर नजर आया। दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई तो वहीं पांच लोग घायल हो गए। ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर में घायलों का इलाज सीएचसी अहरौरा में कराया गया। सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई तो वहीं पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना मंगलवार देर रात की है। जमालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पंकज (17 ) पुत्र मोतीलाल निवासी जलालपुर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  सूचना पर थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


दूसरी घटना अहरौरा क्षेत्र छातों गांव के पास की है। ऑटो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों का इलाज सीएचसी अहरौरा में कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें