मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को कोरोना से दो की मौत हो गई और 10 संक्रमित मिले है। 12 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस 70 है। इन दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है। मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पूर्व में कई मौत जिसे पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया था, उसे भी चढ़ाया जा रहा है। इसलिए आंकड़ा बढ़ रहा है।
10 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 950 हो चुकी है। मंगलवार को कोविड दो की मौत हो गई। इसमें 74 वर्षीय वृद्ध निवासी पटेहरा की एलटू में और 79 वर्षीय वृद्ध निवासी आवास विकास कालोनी की एल-टू अस्पताल में मौत हो गई। जिले में अब तक 102 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय एक मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 52 लोग होम आईसोलेशन में है। 10 दूसरे जिले में भर्ती है। सात मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को पांच हजार 658 की रिपोर्ट आई है। इसमें 10 संक्रमितों में सात पुरुष और तीन महिला है। जिले में अब तक पांच लाख 77 हजार 406 का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख 73 हजार 279 की रिपोर्ट आई है। चार हजार 127 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 51 हजार 718 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 60 हाट स्पाट है। 47 ग्रामीण और 13 शहरी क्षेत्र में है।