तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के मिलिट्री ग्राउंड परिसर में बृहस्पतिवार को जन आंदोलन सभा का आयोजन किया गया। सम्यक मूल मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भूमिहीन, गरीबों, दलितों, आदिवासियों पिछड़ी जातियों को उनका हक दिए जाने की जरूरत है। इसके लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
पूर्व विधायक कालीचरण सोनकर ने कहा कि गरीबों और दलितों का हक दबा हुआ है। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है। इसके कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को जमीन दिए जाने की जरूरत है। सभी जातियों को आबादी के अनुपात में आरक्षण की सुविधा प्रदान किए जाने पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी के कारण नौजवान परेशान है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि यह जन आंदोलन बदलाव का कारण बनेगा। जनता अपने हक की लड़ाई के लिए परिवर्तन करने को तैयार है। जिला प्रभारी सुनील सोनकर ने कहा कि महंगाई से आमजन प्रभावित होता है। भदोही के जिलाध्यक्ष पन्नालाल बौद्ध ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन अरुण कुमार मौर्य व धन्यवाद ज्ञापन धम्म गुरु अशोकानंद ने किया। इस अवसर पर रामरक्षा कोल, मालती कोल, फूला देवी, लालचंद कोल, मनोज पटेल, रमेश मौर्य आदि मौजूद रहे।