फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन से सांस और एलर्जी के मरीजों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम परिवर्तन होने से एलर्जी और सांस के मरीजों को समस्या सताने लगी है। सर्दी-जुकाम के मरीज की भी संख्या बढ़ी है। अस्पताल में ऐसे मरीज आने लगे है। डाक्टरों ने इन मरीजों को मौसम परिवर्तन होने पर खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिनों कड़ी धूप के चलते पारा चढ़ने लगा है। पारा चढ़ने से गर्मी शुरु हो गई है। दिन में भले कड़ी धूप के चलते गर्मी लग रही हो पर रात और सुबह के समय मौसम ठंडा रहता हैै। गर्मी के चलते लोग पंखा चलाने लगते है। ठंडा-गर्म के चलते लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे है। बदलता मौसम सांस और एलर्जी के मरीजों के लिए परेशानी का सबब रहता है। इसके चलते लोग परेशान रहते है। अस्पताल में भी इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डा. उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि बदलते मौसम में सबसे ज्यादा एहतियात बरतनी चाहिए। ठंड रहने पर लोग उनी कपड़े पहनते है, पर मौसम बदलते समय अचानक से गर्मी वाला कपड़ा शुरू कर देते है। इसके कारण वे एलर्जी या फिर सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते है। इसलिए जब मौसम परिवर्तन हो तो सावधानी पूर्वक रहना चाहिए। इन दिनों खास तौर पर सुबह-शाम के समय ठंड वाले कपड़े पहने। परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह पर दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें