फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाटर वेंडिंग मशीन की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर में शुद्ध पेयजल के लिए लगी तीन वाटर वेंडिंग मशीन खराब होने के कारण संचालन नहीं हो रहा था। अब उनकी मरम्मत शुरू हो गई है। जल्द स्टेशन पर यात्रियों को वाटर वेंडिंग मशीन से शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ठंडे पानी की कोई सुविधा नहीं है। प्लेटफाॅर्म नंबर दो और तीन पर सुविधा है लेकिन नाकाफी है। 34 नलों में से सिर्फ दो में ठंडा पानी आ रहा है। सस्ती दर पर ठंडा व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तीनों प्लेटफाॅर्म पर वाटर वेंडिग मशीन लगाई गई हैं। लेकिन वे बंद थीं। अमर उजाला ने छह मई के अंक में पेज नंबर तीन पर - स्टेशन पर लगी वेंडिंग मशीन खराब, 34 में से केवल दो नलों में ठंडा पानी... शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार लोगों ने वाटर वेंडिग मशीन की मरम्मत शुरू करा दी है। जल्द ही यात्रियों को वाटर वेंडिंग मशीन से शुद्ध व ठंडा पेयजल मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि वेंडिंग मशीन की मरम्मत के साथ उसका स्थान बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें