कहा कि बर्फ लेकर आइए। इसके बाद बर्फ ले आए। फिर बर्फ लगाने के दो हजार रुपये ले लिए। सुबह देखा कि शव का आधा किलो मांस चूहे या कोई जानवर खा गया था। कमर और हाथ का हिस्सा क्षतिग्रस्त था। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है।
उधर, परिजनों ने इस घटना के विरोध में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन के लोग पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस और अस्पताल प्रशासन के आश्वासन पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
इसे भी पढ़ें; Chaitra Navratri: 20 घंटे होंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन, चरण स्पर्श रहेगा प्रतिबंधित; चार पहर की होगी आरती
क्या बोले अधिकारी
अफसोस जनक घटना है। इमरजेंसी में तैनात दो वार्ड बॉय और एक स्वीपर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राचार्य के निर्देश पर जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहां सफाई कराई जा रही है। जाली भी लगाई जा रही है। इलेक्टि्रशियन से जांच कराई गई तो फ्रीजर ठीक मिला। हालांकि कूलिंग की समस्या है। पैसा लेने और शव को जमीन पर रखने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. सचिन किशोर, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल