फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का धान बेचने वालों का कटेगा राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। विकास खंड क्षेत्र में लाखों का धान व गेहूं बेचकर मुनाफा कमाने वाले किसानों का राशन कार्ड काटा जाएगा। इसमें राजगढ़ क्षेत्र के 77 राशन कार्ड धारकों राशन कार्ड कटेगा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग वर्ष 2020-21 में पोर्टल पर पंजीकरण कराकर लाखों का धान बेचने वालों की सूची खंगालना शुरू कर दी है। विभिन्न क्रय केंद्रों पर कुल 152 कार्ड धारक ने लाखों का धान बेचा था। सरकार इन कार्ड धारकों की ग्राम सभावार जांच करवा कर इनकी माली हालत परख रही है। पड़रिया कला में सविता, उर्मिला, चंद्रबली, रामधारी, नीतू, कलावती पर राशनकार्ड कटने की तलवार लटक रही है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षण मड़िहान विनोद कुमार तिवारी बताते हैं कि पटेहरा कला में 152, राजगढ़ में 77 अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारक हैं, जिन्हें इस समय महीने में दो बार सरकार मुफ्त राशन दे रही है। जांच में इनके नाम वर्ष 2020-21 में दो लाख से ज्यादा के धान बिके हैं। ऐसे किसान गरीबी रेखा के नीचे नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें