फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजेगाजे के साथ धूमधाम से निकली श्री भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
नगर में निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की झांकी । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
श्री भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बाजेगाजे के साथ शुक्रवार को धूमधाम से निकाला गया। नारघाट गजिया टोला स्थित श्री ठाकुर राम कुमार मंदिर से भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और बलदाऊ के साथ निकली रथयात्रा सुबह त्रिमोहानी चौराहा पहुंची। जहां दिनभर भक्तों का तांता दर्शन-पूजन के लिए लगा रहा।
विज्ञापन

सायंकाल साढ़े चार बजे रथयात्रा त्रिमोहानी से प्रस्थान कर बसनई बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा होते हुए पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, पान दरीबा, पुरानी अंजही से टेढ़ीनीम, नारघाट होते हुए पुन: गजियाटोला स्थित श्री ठाकुर राम कुमार मंदिर पहुंचा। रथ को खींचने के लिए पूरे रास्ते लोग लगे रहे। इस दौरान एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, रथयात्रा प्रभारी अमित श्रीनेत, राज माहेश्वरी के अलावा अध्यक्ष श्याम बिहारी खंडेलवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, ललित मोहन खंडेलवाल, बद्री विशाल एडवोकेट, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, मनोज दमकल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें