फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परे भूमि नहिं उठत उठाए, बर करि कृपा...

Mon, 17 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
श्रीगणेशगंज रामलीला समिति के चौदस के भरत मिलाप में सजी श्रीराम दरबार की झांकी।
विज्ञापन
श्री गणेशगंज रामलीला समिति के तत्वावधान में अति प्राचीन चौदस के भरत मिलाप की नयनाभिराम झांकियों को देखने नगरवासी उमड़ पड़े। शनिवार की रात 12 बजे नगर के गणेेशगंज चौराहे से निकली भरत मिलाप की मनोहारी झांकियों को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। इसके पूर्व नगर के लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती विद्यालय परिसर में प्रभु श्रीराम व भरत का मिलन का दृश्य देख लोगों के नयन सजल हो उठे। लाव-लश्कर के साथ नगर के गणेशगंज चौराहे से निकली भरत मिलाप की मनोहारी झांकियों को देेखने दर्शकों का रेला उमड़ पड़ा। भव्य झांकियों के साथ-साथ एक हाथी, चार डीजे, दो ढोल ताशा एवं समिति के पदाधिकारी झंडा-बैनर लिए चल रहे थे।
विज्ञापन


 भरत मिलाप की नयनाभिराम झांकियां नगर के गणेशगंज से निकलकर भैसहिया टोला, इमरती रोड, सब्जी मंडी, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी  बाजार, धुंधी कटरा, नबालक का तबेला, त्रिमोहानी, बूढ़ेनाथ, लालडिग्गी होते  हुए  पुन: गणेेशगंज पहुंचकर सुबह सात बजे पहुंचकर प्रभु श्रीरम के पूजन-अर्चन व भव्य आरती उपरांत समाप्त हुआ। इसके पूर्व नगर के लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती विद्यालय परिसर में प्रभु श्रीराम व भरत का मिलन का दृश्य देखने भक्तों का रेला लगा रहा। प्रभु के मिलन के दौरान श्रीरामचंद्र जी के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था, वहीं भक्तजन भगवान के उपर पुष्पों की बारिश कर रहे थे। 

भरत मिलाप की झांकियों को देखने लोग अपने अपने छतों, बारजों व सड़क की पटरियों पर डटे रहे। झांकियां देखने उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। भरत मिलाप के दौरान समिति के अध्यक्ष  कैलाश नाथ सोनी, महामंत्री नरेश जायसवाल, उपाध्यक्ष राम लखन सोनी व अवधेश सोनी, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण सोनी  उर्फ लाला, दीपचंद सोनी, मीडिया प्रभारी मुक्ति नाथ  गुप्त, व्यवस्थापक बड़कू सोनी  व छोटकू सोनी, संरक्षक   हीरालाल सेठ, मिश्रीलाल सेठ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें