फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मतदान वाले गांवों में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड कोन में बुधवार को खंड विकास अधिकारी कोन शिवनारायन सिंह के नेतृत्व में पिछले चुनाव के दौरान 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले आठ गांवों में रैली निकाली गई। मतदाता रैली ब्लाक मुख्यालय से शुुरू होकर मलाधरपुर, मझिगवां, तिलठी, पखवैया, मिश्रधाप, चेतगंज, अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी, पश्चिम पट्टी होते हुए पुन: ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों से पहले मतदान फिर जलपान करने का आह्वान किया। इस दौरान एडीओ एजी अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरिशंकर पांडेय, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण रंजीत कुमार, बृजेश सिंह, मंगल सिंह, राजेंद्र कुमार यादव, आशुतोष शुक्ला, राजेश, पप्पूज, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।
हलिया: खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत के नेतृत्व बुधवार को नक्सल प्रभावित गांवों में बाइक रैली निकाली गयी। रैली ब्लाक मुख्यालय से शुरू होकर मतवार, सगरा, कुशियरा व नदना होते हुए पुन: ब्लाक मुख्यालय वापस पहुंची। इस दौरान बीडीओ विजय कुमार, एडीओ पंचायत अरुण कुमार मिश्र, पियूष दुबे, आलोक राव, प्रज्ञान शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें