फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 154 अंक पाकर राजवीर ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित छात्र व छात्राएं।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
जमालपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आरबी शिक्षण संस्थान ओड़ी के 19 बच्चों ने सफल होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। राजवीर सिंह ने 154 अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। आशु पाल ने 147 अंक प्राप्त कर चौथा रैंक एवं माधव सिंह पांडव ने 141 अंक हासिल कर आठवीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन गत नौ नवंबर को जीआईसी में किया गया था। एक मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित हुए। कुल 1756 बच्चों में से 233 बच्चें जनपद में सफल हुए। इसके साथ ही विद्यालय के अभय पटेल, देवा सोनकर, शुभम, प्रिंस, अनुराग गुप्ता, अखिलेश, सूरज सोनकर, प्रकाश, नीतिन, दीपाली, शिवराज पटेल, रीवेश प्रजापति, अनिश पटेल, अंसीता, श्रेयांश प्रजापति, अमरजीत कुमार ने कामयाबी हासिल की। मठना इंटर कॉलेज के तीन बच्चों मन पटेल, एकलव्य पटेल एवं आराध्या ने भी सफलता हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया। बच्चों की कामयाबी पर प्रबंधक बच्चन सिंह, प्रधानाचार्य रमेश सिंह, ऋषि पटेल, भवानी सिंह आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें