फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटी की विदाई गीत सुनकर श्रोताओं की आंखें हुईं नम

विज्ञापन
सरसा में बिरहा प्रस्तुत करते डाक्टर मन्नू यादव।- संवाद।
विज्ञापन
शेरवां। बिरहा प्रतियोगिता में बेटी की विदाई का गीत सुनकर श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। क्षेत्र के सरसा गांव स्थित पूर्व प्रधान मुन्ना यादव के आवास पर शनिवार देर रात मांगलिक कार्यक्रम में गाजीपुर के बिरहा गायक विजय लाल यादव, भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता एवं मिर्जापुर के अंतरराष्ट्रीय बिरहा गायक डॉ मन्नू यादव के बीच जोरदार बिरहा मुकाबला हुआ। इसमें मन्नू की बेटी की विदाई गीत की मार्मिक प्रस्तुति की गई। इसे सुनकर श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। इस दौरान दोनों गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। इस पर श्रोता रात भर झूमते रहे। बिरहा गायकों का साफा बांधकर व माल्यार्पण कर पूर्व प्रधान मुन्ना यादव ने स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें