फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मिली राहत जलजमाव से हुई सांसत

Fri, 24 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बीच जाते लोग। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट होने से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश के बाद जहां एक ओर कृषक धान की नर्सरी डालने की तैयारी शुरू कर दिए वहीं उमस भरी गर्मी से लोगाें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



गुरुवार की दोपहर में करीब एक घंटे तक हुई बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगाें को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली ने भी लोगों को खूब रूलाया। नगर के सिविल लाइन, रमईपट्टी समेत कई इलाकों में सुबह से गई बिजली रात तक नहीं आ सकी थी।  


मानसून के दस्तक देने के बाद जनपद में गुरुवार की सुबह ओर दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी को समाप्त कर दिया। अपरान्ह करीब एक बजे आसमान में मंडरा रहे काले-काले बादलों को देख कर लग रहा था कि बारिश जरूर होगी और अपरान्ह तीन बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन



बारिश के साथ तेज हवाओं के झोकों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। तेज हवा चलने से कहीं विद्युत तार व पोल पर पेड़ की डालियां गिर गईं, वहीं नगरीय इलाकों सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों की झुग्गी-झोपड़ियां उड़ गईं। झमाझम हुई बारिश के बाद किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए और वह फावड़ा-कुदाल लेकर अपने अपने खेतों की तरफ चल दिए, वहीं अधिकांश किसान खेतों में धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुट गए।


विगत दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद सरकारी बीज गोदामों सहित प्राइवेट दूकानाें पर तरह तरह उन्नतशील किस्मों के धान के बीज की बिक्री भी तेज हो गई है। नगर के जुबिली इंटर कालेज के मैदान, बीएलजे इंटर कालेज का मैदान, सदर तहसील परिसर, संगमोहाल, जिला कारागार परिसर, भटवा की पोखरी, आर्यकन्या रोड, पुतलीघर सहित विंध्याचल के कई अन्य स्थानों पर जलभराव  से कुछ घंटे आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें