केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर दी जानकारी
मिर्जापुर। राजगढ़ ब्लॉक के रामपुर 38 में अंडरपास बनाने की मांग नई नहीं है। इस संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने 18 सितंबर को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अंडरपास बनवाने की मांग की थी।
केंद्रीय राज्यमंत्री का कहना था कि अंडरपास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इसके अभाव में स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लूसा और सक्तेशगढ़ के बीच अंडरपास बनवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर ग्रामीण कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
अनुप्रिया पटेल के पत्र के जवाब में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जिस स्थान पर अंडरपास बनाने की मांग की गई है, वहां मौके की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।