छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता व छात्राएं, कांग्रेस पार्टी
मिर्जापुर। चुनार विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर ब्लॉक के छोटा मिर्जापुर स्थित मदरसा अल अजीज निस्वां कॉलेज में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के ''छात्रों की गूंज'' कार्यक्रम का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल ने छात्रों से संवाद किया। कहा कि सुदूर अंचलों में भी छात्रों का मानना है कि राहुल गांधी पहले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने छात्रों का मुद्दा उठाया। कहा कि शिक्षा में भ्रष्टाचार, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राहुल गांधी आवाज उठा रहे हैं। यह भी कहा कि पेपर लीक ने दर्जनों छात्रों की जान ले ली। इन सभी मुद्दों और परेशानियों के खिलाफ एक नेता लड़ रहा है, उसका नाम राहुल गांधी है। राहुल 19 जुलाई को प्रयागराज में और नौ अगस्त को दिल्ली में छात्रों से संवाद करेंगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। इस अवसर पर राहुल गांधी का वीडियो प्रेजेंटेशन भी किया गया। आयोजक एवं प्रबंधक फ़ैज़ अहमद रहे। इस अवसर पर गुलाब चंद्र पांडेय, बृजेश द्विवेदी, राकेश पटेल, फातिमा, रईसा बानो, समा बानो, फरीदा और सबीना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।